27 जनवरी 2024 - 03:59
अदन की खाड़ी में यमन के जवाबी हमले, ब्रिटिश जहाज़ में लगी आग

यमन सेना ने अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के बाद अब अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज को हमलों का निशाना बनाया है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ऑपरेशंस और अमेरिका ने हमले की पुष्टि की है।

यमन पर अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से इस्राईल के समर्थन में किये जा रहे हमलों के जवाब में यमनी सेना ने अदन की खाड़ी में अमेरिका के युद्धपोत के बाद अब ब्रिटिश जहाज़ को जवाबी हमलों का निशाना बनाया है।

यमन सेना ने अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के बाद अब अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज को हमलों का निशाना बनाया है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ऑपरेशंस और अमेरिका ने हमले की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा हमला पहली बार है, जब यमन ने सीधा अमेरिकी युद्ध पोत को निशाना बनाया हो। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के एक वरिष्ठ निदेशक ब्रैड बोमन ने कहा कि हमले को अमेरिकी युद्धपोत पर सीधे हमले के रूप में स्वीकार करना चाहिए।