25 जनवरी 2024 - 10:49
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में खुलेंगे शराब के ठेके

कहा जा रहा है कि यह शराब स्टोर प्रवासी लोगों को ध्यान में रखते हुए खोले जा रहे हैं। सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं।


सऊदी अरब ने इस्लामी क़ानूनों की अनदेखी करते हुए अब रियाज़ में शराब के अड्डे खोलने की मंज़ूरी दे दी है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में जल्द ही शराब स्टोर खोलने की तैयारी की जा रही है। यह स्टोर विशेष रूप से गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए खोला जाएगा।

इस संबंध में इस स्टोर से जुड़ा एक सरकारी दस्तावेज भी जारी किया गया। जिसमें में कहा गया है कि ग्राहकों को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड प्राप्त करना होगा और अपनी खरीदारी के साथ मासिक कोटे के नियम का पालन करना होगा।

सऊदी प्रिंस का यह कदम 'विजन 2030' योजनाओं का भी हिस्सा है। नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में स्थित होगा। यहां बड़ी संख्या में राजनयिक रहते हैं और गैर-मुसलमानों के लिए कड़े नियम भी होंगे।

कहा जा रहा है कि यह शराब स्टोर प्रवासी लोगों को ध्यान में रखते हुए खोले जा रहे हैं। सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं। कहा जा रहा है कि यह स्टोर आने वाले हफ्तों में खुल जाएंगे।