25 जनवरी 2024 - 08:44
इराक से अमेरिका की वापसी के लिए वार्ता एक और धोखा

हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के सिक्योरिटी अफसर अबू अली अस्करी ने कहा कि अतिक्रमणकारी सेना के खिलाफ हमारा जिहाद इराक से अंतिम अमेरिकी सैनिक के निकलने तक जारी रहेगा।

हिज़्बुल्लाह इराक ने अपने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए होने वाली तथाकथित वार्ता को अमेरिका का एक और झूठ और धोखा बताते हुए कहा कि "अगर इराकी सरकार बातचीत करना चाहती है तो हमारी राय में इस पर कोई रोक नहीं है, हालांकि हमारा मानना ​​है कि यह अमेरिकियों का एक और झूठ है।

हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के सिक्योरिटी अफसर अबू अली अस्करी ने कहा कि अतिक्रमणकारी सेना के खिलाफ हमारा जिहाद इराक से अंतिम अमेरिकी सैनिक के निकलने तक जारी रहेगा।

बता दें कि हाल ही में रायटर्स ने खबर देते हुए कहा था कि बगदाद से अमेरिकी गठबंधन की सेना की वापसी के लिए बगदाद और वाशिंगटन के बीच वार्ता शुरू हो चुकी है।