24 जनवरी 2024 - 08:21
ख़ान यूनुस पर भीषण बमबारी, 50 शहीद, 120 से ज़्यादा घायल

खान यूनुस के पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान ज़ायोनी सेना के हमलों और बमबारी के दौरान 50 लोग शहीद हो गए और 120 अन्य घायल हो गए।

फिलिस्तीन पर इस्राईल के बर्बर हमले जारी हैं। ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना के हाथों हो रहे जनसंहार से संबंधित ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक अस्पताल के सूत्र ने खान यूनुस के खिलाफ ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए क्रूर हमलों के पीड़ितों के बारे में नए आंकड़े उपलब्ध कराए।

इस मामले में, उन्होंने कहा: खान यूनुस के पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान ज़ायोनी सेना के हमलों और बमबारी के दौरान 50 लोग शहीद हो गए और 120 अन्य घायल हो गए।

इस बीच, ग़ज़्ज़ा पट्टी में अल जजीरा के संवाददाता ने ग़ज़्ज़ा के दक्षिण में खान यूनुस के विभिन्न इलाकों पर बमबारी की सूचना दी। इस सिलसिले में अल-मयादीन रिपोर्टर ने बताया कि ज़ायोनी सेना इस समय खान यूनुस क्षेत्र पर ज़मीन, हवा और समुद्र से हमला कर रही है।