ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर नरसंहार शुरू कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुसार, अब इस पट्टी में नागरिकों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, क्योंकि तल अवीव ने उन स्थानों पर भी फ़िलिस्तीनियों पर बमबारी और हमले शुरू कर दिए हैं जिन्हें उसने पहले सुरक्षित घोषित किया था।
अल जज़ीरा के अनुसार, फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में 5 कैंपों में रह रहे 30,000 से अधिक नागरिकों को निशाना बनाते हुए बमबारी की है।
इस बयान में कहा गया है कि ज़ायोनी बलों ने अल-अक्सा विश्वविद्यालय, कैंपस के हॉस्टल, खालिदीयह स्कूल, अल-मवासी स्कूल में बने रिफ्यूजी कैंप और खान यूनिस औद्योगिक कैंप में बने शरणार्थी शिविर पर बमबारी की, जहां 30,000 से अधिक नागरिक शरण लिए हुए थे। .
ज़ायोनी शासन का दावा है कि ये स्थान सुरक्षित हैं और फिलिस्तीनी नागरिकों से वहाँ शरण लेने को कहा गया था फिर बाद में ज़ायोनी सेना ने इन स्थानों पर बमबारी करके भयानक नरसंहार किया जिसमे कई लोग शहीद हो गए।
फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार इस्राईल की यह कार्रवाई उसी नरसंहार का हिस्सा है जो कब्जाधारियों ने ग़ज़्ज़ा में आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ शुरू की है।