23 जनवरी 2024 - 04:42
इस्राईल ने घुटने टेके, हमास को युद्धविराम का प्रस्ताव दिया

फिलिस्तीनी मुक्ति आंदोलन के सामने हर तरह से नाकाम रहने वाले इस्राईल ने अब थक हार कर हमास के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है।

फिलिस्तीन के खिलाफ लगातार तीन महीने से भी अधिक समय से बर्बर हमले कर रहे इस्राईल को ग़ज़्ज़ा में जनसंहार मचाने के बाद भी अपने किसी भी उद्देश्य में कामयाबी नहीं मिली है।

फिलिस्तीनी मुक्ति आंदोलन के सामने हर तरह से नाकाम रहने वाले इस्राईल ने अब थक हार कर हमास के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है।

मिस्र और कतर के जरिए इस्राईल ने हमास के सामने एक प्रस्ताव रखा है। इस्राईल के रक्षा विभाग से जुड़े दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इस्राईल ने हमास को एक प्रस्ताव भेजा, जिसमें दो महीने के लिए युद्ध को रोकने की बात कही गई है।इस प्रस्ताव में ग़ज़्ज़ा में बंधक बनाए गए सभी ज़ायोनी बंधकों को रिहा करने की मांग की गई है।

बता दें कि ग़ज़्ज़ा में बंधक बनाए गए कई ज़ायोनी आप्रवासियों के परिवार वाले सरकार पर दबाव बना रहे हैं। सोमवार को बंधकों के परिजन संसद में वित्त समिति की बैठक के दौरान प्रवेश कर गए। उन्होंने संसद में कहा, 'वहां बंधकों को मारा जा रहा है, आप इस स्थिति में यहां बैठक नहीं कर सकते हैं।