19 जनवरी 2024 - 09:28
पूर्व ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने माना, हमास को हराना ना मुमकिन

"इस्राईल को नए नेतृत्व की जरूरत है और यथार्थवादी लक्ष्य की कमी हमें ग़ज़्ज़ा के दलदल में डुबो देगी।

फिलिस्तीन के समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक ने कहा कि फिलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन हमास को परास्त करना असंभव है। इस ज़ायोनी नेता ने कहा कि हालांकि ज़ायोनी सेना ने कुछ सफलता हासिल की है, लेकिन हमास की हार नहीं हुई है और कैदियों की वापसी की संभावना हर गुज़रते दिन के साथ कम हो रही है।

एहुद बराक ने कहा, "इस्राईल को नए नेतृत्व की जरूरत है और यथार्थवादी लक्ष्य की कमी हमें ग़ज़्ज़ा के दलदल में डुबो देगी। ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इस्राईल को शीघ्र चुनाव की आवश्यकता है।

एहुद बराक ने कहा कि बैनी गैंट्ज़ और गाएडी ईसेनकोट नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट छोड़ने पर विचार कर रहे हैं, और इस कैबिनेट को अभी भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं। उन्होंने कहा कि इस्राईल और ग़ज़्ज़ा के लिए संभावित समाधान तक पहुंचने के रास्ते में खड़े व्यक्ति नेतन्याहू और उनके गुर्गे, इतमार बेन ग्वीर और बेजेलेल हैं।