ईरान पर जवाबी कार्रवाई के बाद बैकफुट पर आये पाकिस्तान ने ईरान को मित्र और बंधु देश बताते हुए उस से बातचीत करने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान सेना ने ईरान और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम की ओर संकेत करते हुए अपने बयान में कहा कि हम अपने पड़ोसी और भाई देश ईरान के साथ सार्थक बातचीत करते हुए आपसी मुद्दे हल करने के इच्छुक हैं।
बता दें कि ईरान की पाकिस्तान की सीमा में 50 किलोमीटर अंदर आतंकी गुटों पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था उसने " ड्रोन, रॉकेट, और हवा से लॉन्च किए गए हथियारों" का उपयोग करके ईरानी सीमा में मौजूद "आतंकवादी" समूहों "बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी" और "बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट" के ठिकानों पर हमला किया है।
इससे पहले, ईरान की धरती पर पाकिस्तान के हमले की खबर प्रकाशित होने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया में ईरान को भाई देश बताते हुए कहा था कि वह ''इस्लामी गणतंत्र ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करता है।''