पाकिस्तान की ओर से ईरान पर दाग़े गए मिसाइल के बाद दुनियाभर के कई देशों ने इन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। जहाँ रूस और चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है वहीँ अमेरिका ने पाकिस्तान की पीठ थपथपाते हुए ईरान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के बेबुनियाद इलज़ाम लगाए हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने बयान में कहा कि 'हम क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव से चिंतित हैं। हमने इस बारे में कई बार कहा है कि 7 अक्तूबर की घटना के बाद से लड़ाई बढ़ने की आशंका से चिंतित हैं।'
क्या पाकिस्तान ने ईरान पर हमले से पहले अमेरिका से सलाह-मशविरा किया था? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि 'ऐसी निजी बात की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। मैथ्यू मिलर ने कहा कि ''पाकिस्तान, अमेरिका का गैर नाटो सहयोगी देश है और वह रहेगा, लेकिन हम सभी पक्षों से शांति की अपील करते हैं।' अमेरिका ने ईरान की आलोचना भी की। मिलर ने कहा कि 'ईरान ने पाकिस्तान समेत तीन पड़ोसी देशों पर स्ट्राइक की।