अपने ज़बानी हमलों और भाषण के लिए मशहूर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अमेरिका और ब्रिटेन पर ज़बानी वॉर करते हुए कहा कि वाशिंगटन और लंदन लाल सागर में खून खराबा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो काम इस्राईल कर रहा है वही काम अमेरिका और इंग्लैंड यमन में कर रहे हैं।
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा कि जो कुछ हो रहा है वह बल का असंतुलित प्रयोग है और इस्राईल ग़ज़्ज़ा में यह बर्बर आक्रमण कर रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हम हेग इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायसंगत फैसले पर विश्वास करते हैं जहां ज़ायोनी शासन को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तुर्की ने इस्राईल को युद्ध अपराधी साबित करने वाले दस्तावेज पेश किये हैं। मज़लूमों की कभी हार नहीं होती, बल्कि पराजय तो ज़ालिमों का मुक़द्दर है। नेतन्याहू और इस्राईल के खिलाफ दस्तावेजी सबूत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त हैं।