13 जनवरी 2024 - 06:14
रूस का तीखा प्रहार, चोरी और लूटमार ऐंग्लो-सैक्सन लोगों की पुरानी आदत

सरकारी, सार्वजनिक, निजी और व्यक्तिगत संपत्ति की चोरी लंबे समय से एंग्लो-सैक्सन का व्यवसाय कार्ड रहा है; यह 21वीं सदी की समुदी लूट है।

रूस ने अमेरिका और उसके यूरोपीय घटक देशों की की तरफ से संभावित ज़ब्ती की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोरी और लूटमार एंग्लो सैक्सन लोगों कई आदत है। रूस के विदेश मंत्रालय कई प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका के साथ हमारा कोई संचार संपर्क नहीं है अतः रूस कई संपत्तियों को सीज़ करने के बारे में हमे कोई सूचना नहीं मिली है। सरकारी, सार्वजनिक, निजी और व्यक्तिगत संपत्ति की चोरी लंबे समय से एंग्लो-सैक्सन का व्यवसाय कार्ड रहा है; यह 21वीं सदी की समुदी लूट है।

मारिया ने कहा कि वाशिंगटन द्वारा रूसी संपत्तियों की जब्ती गंभीर परिणामों के बिना नहीं रह सकती। रूसी संपत्तियों की जब्ती के लिए व्हाइट हाउस का समर्थन अंतरराष्ट्रीय वित्तीय विश्वसनीयता और अमेरिका में निवेशकों के विश्वास को कमजोर करने की दिशा में एक कदम है।

वहीँ क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय देशों को अवैध कार्यों की ओर धकेलना चाहता है। अगर वे इस रास्ते पर चलेंगे तो उन्हें गंभीर नुकसान उठाना पड़ेगा।