11 जनवरी 2024 - 07:26
अमेरिकी जहाज पर यमनी सेना का मिसाइल हमला+वीडियो

ज़ायोनी हितों की रक्षा के लिए लाल सागर में पहुंचे अमेरिकी जहाज़ को यमन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले का निशाना बनाया है। इस से पहले अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा था कि अगर ज़ायोनी हितों और हमारे बीच कोई आता है तो हम उसे भी निशाना बनाने में कोई संकोच नहीं करेंगे। अब यमनी सेना के आधिकारिक प्रवक्ता ने अमेरिकी जहाज के खिलाफ यमन नौसेना और ड्रोन बलों के संयुक्त अभियान की जानकारी दी है।