लेबनानी इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह ने आज, आज एक बयान जारी करते हुए इस्राईल के आतंकी हमलों में 4 जवानों की शहादत की खबर दी है। इस बयान के अनुसार मरकबा कॉलोनी से "अली हुसैन बुर्जी", ऐता शअब से "हसन अब्दुल हुसैन इस्माइल", बुर्ज कलाविया से "ईसा अली नूरुद्दीन" और हय अल-फ़िकानी से "मोहम्मद शरीफ अस-सय्यद नासिर" कुद्स की आज़ादी की जंग में शहीद हो गए हैं।
हिज़्बुल्लाह लेबनान के वॉर प्रोपेगंडा हेडक्वार्टर की रिपोर्ट के अनुसार तीन जवान अवैध राष्ट्र की ओर से दक्षिणी लेबनान में एक कार को निशाना बनाकर किये गए हमले में शहीद हुए हैं।