हिज़्बुल्लाह लेबनान ने मंगलवार रात एक बयान में अपने एक सीनियर कमांडर की हत्या के बारे में प्रकाशित खबरों का खंडन किया है। "अल-अहद" समाचार साइट के अनुसार, हिज़्बुल्लाह के जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है ज़ायोनी टेलीविजन और अतिक्रमणकारी इस्राईली सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि उन्होंने हिज़्बुल्लाह कमांडर की हत्या की है जिसे कभी वह हिज़्बुल्लाह की ड्रोन इकाई का प्रमुख बताते हैं तो कभी वायु सेना प्रमुख।
हिज़्बुल्लाह ने जोर देते हुए कहा कि हम इस झूठे दावे को स्पष्ट रूप से नकारते हैं और यह किसी भी तरह से सच नहीं है। इस बयान में आगे कहा गया कि हिज़्बुल्लाह इस बात पर ज़ोर देता है कि हमारे मुजाहिद भाई और हिज़्बुल्लाह की ड्रोन इकाई के प्रमुख सुरक्षित हैं।
याद रहे कि मंगलवार को ज़ायोनी टेलीविज़न ने दावा किया कि अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की ड्रोन इकाई के कमांडर की हत्या कर दी है।