5 जनवरी 2024 - 06:01
ईरान सिक्योरिटी कौंसिल की आपात बैठक, अपराधियों को जल्दी ठिकाने लगाने के आदेश

सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में खुफिया, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसी की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उद्देश्यपूर्ण उपायों के लिए निर्णय लिया गया।

शहीद सुलेमानी की चौथी बरसी पर हुई आतंकी घटना के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई, जिसमें घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और सजा में तेजी लाने के फैसले लिए गए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में खुफिया, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसी की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उद्देश्यपूर्ण उपायों के लिए निर्णय लिया गया।

इस बैठक में हुए अहम् फैसले निम्लिखित हैं

1- खुफिया एजेंसियां ​​इस आतंकी नेटवर्क का पता लगाएं और भाड़े के अपराधियों की पहचान करें।

2- घटना के मास्टरमाइंड और दुनिया भर में निर्दोष लोगों को निशाना बनाने में हमेशा आतंकवादियों का समर्थन करने वाली भ्रष्ट शक्तियों की सही पहचान बताई जानी चाहिए।

3- संबंधित संस्थानों को आतंकवाद को रोकने और अपराधियों से निर्णायक रूप से निपटने के लिए समय पर कार्रवाई करनी चाहिए और इस अपराध के अपराधियों और उनके मददगारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।