5 जनवरी 2024 - 05:21
अमेरिका और इस्राईल के अपराधों पर चुप नहीं रहेंगे : यमन

वहीँ यमन ने अमेरिका की धमकियों के जवाब में कहा है कि अमेरिका और इस्राईल ने लाल सागर में हमारी नौसेना पर हमला करके मूर्खतापूर्ण काम किया, लेकिन यह आपराधिक हमला बख्शा नहीं जाएगा।

यमन ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के जनसंहार के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में लाल सागर को अवैध राष्ट्र के लिए बंद कर दिया जिस से तिलमिलाए अमेरिका और उसके घटक देशों ने यमन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

वहीँ यमन ने अमेरिका की धमकियों के जवाब में कहा है कि अमेरिका और इस्राईल ने लाल सागर में हमारी नौसेना पर हमला करके मूर्खतापूर्ण काम किया, लेकिन यह आपराधिक हमला बख्शा नहीं जाएगा।

यमनी नेता ने कहा कि अमेरिका की आतंकी कार्रवाईयों के बावजूद ज़ायोनीवादियों के विरुद्ध यमनी मोर्चा सक्रिय है; बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों से लेकर ड्रोन तक हम दुश्मन की समुद्री गतिविधियों और उसकी अर्थव्यवस्था तथा व्यापार के ख़िलाफ़ कार्रवाइयां जारी रखेंगे।