5 जनवरी 2024 - 04:49
आईएसआईएस ने ली किरमान आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी

आतंकी संगठन ने अपने बयान में कहा कि इस विस्फोट को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया, जिनका नाम उमर अल-मुवाहिद और सैफुल्लाह अल-मुजाहिद था।

ईरान के किरमान में हुए आतंकी हमलेकी ज़िम्मेदारी वहाबी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। आईएसआईएस ने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा, ये हमला आईएसआईएस के दो सदस्यों ने भीड़ में बेल्ट से बंधे विस्फोटकों को उड़ाकर अंजाम दिया।

आतंकी संगठन ने अपने बयान में कहा कि इस विस्फोट को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया, जिनका नाम उमर अल-मुवाहिद और सैफुल्लाह अल-मुजाहिद था।

आईएसआईएस ने कहा, "कल दक्षिणी ईरान के किरमान शहर में कासिम सुलेमानी की कब्र के पास एक बड़ी सभा थी। हमलावरों भीड़ के बीच में अपने विस्फोटक बेल्ट से विस्फोट किया, जिससे 300 से अधिक " शिया" मारे गए और घायल हो गए। आईएसआईएस का दावा है कि यह हमला "और जहां कहीं भी उन्हें पाएं उन्हें मार डालो" का हिस्सा है।