4 जनवरी 2024 - 05:15
आयतुल्लाह सीस्तानी के दफ्तर से जारी हुआ शोक संदेश,

शहीद क़ासिम सुलेमानी की बरसी के अवसर पर हुए आतंकी हमले के बाद आयतुल्लाह सीस्तानी ने शोक संदेश जारी किया है।

ईरान के किरमान में शहीद क़ासिम सुलेमानी की बरसी के अवसर पर हुए आतंकी हमले के बाद आयतुल्लाह सीस्तानी ने शोक संदेश जारी किया है।

आयतुल्लाह सीस्तानी के दफ्तर से जारी संदेश इस प्रकार है।

बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम

(इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन)

किरमान में आज की आतंकवादी घटना, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए, ने बहुत अफसोस और प्रभाव डाला।

हम इस दुखद त्रासदी के लिए शोक संतप्त परिवारों और ईरान के महान लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, और अल्लाह से

प्रिय शहीदों के लिए दया और उसकी रिज़ा और ज़ख़्मियों के लिए जल्द शिफा की दुआ करते हैं।

(20 / जमादी अस-सानी / 1445 हिजरी)

आयतुल्लाह सीस्तानी का अफ्तार - नजफे अशरफ