4 जनवरी 2024 - 04:34
किरमान आतंकी हमले में शहीद होने वाले लोगों की संख्या 100 से पार

किरमान में आपातकाल के प्रमुख ने घोषणा की कि किरमान में गुलज़ारे शोहदा की ओर जाने वाली सड़क पर आतंकवादी घटना में 103 लोग शहीद हो गए और 188 से अधिक अन्य घायल हो गए।

ईरान के किरमान में शहीद क़ासिम सुलेमानी की चौथी बरसी के मौके पर हुए बम धमाके में मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 103 हो गयी है।

बुधवार शाम को करमान में गुलज़ारे शोहदा की ओर जाने वाली सड़क पर दो विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई। पहला विस्फोट शाहिद सुलेमानी की कब्र से 700 मीटर दूर और दूसरा विस्फोट उनके मज़ार से एक किलोमीटर दूर हुआ था।

किरमान में आपातकाल के प्रमुख ने घोषणा की कि किरमान में गुलज़ारे शोहदा की ओर जाने वाली सड़क पर आतंकवादी घटना में 103 लोग शहीद हो गए और 188 से अधिक अन्य घायल हो गए।

स्रोतों के अनुसार, किरमान के गुलज़ारे शोहदा के प्रवेश द्वार पर दो बैग में बम रखे गए थे। अपराधियों ने रिमोट कंट्रोल द्वारा बम विस्फोट किया था।