ईरान की इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई किरमान में शहीद सुलेमानी की बरसी के मौके पर हुए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने संदेश में कहा कि इस घटना में शामिल तत्वों को कड़ी सजा दी जाएगी।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि ईरान के सबसे बुरे और दुष्ट दुश्मन और पेशेवर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी दुष्टता का प्रदर्शन किया और किरमान में शहीदों की कब्रों के सुगंधित वातावरण को नष्ट कर दिया।
ईरानी लोग शोक मना रहे हैं। कई परिवार अपने प्रियजनों के लिए शोक मना रहे हैं। कठोर दिल वाले आतंकी, शहीद सुलेमानी की कब्र पर उनके चाहने वालों की हाज़िरी भी बर्दाश्त नहीं कर सके। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि शहीद सुलेमानी की राह पर चलने वाले उनके सिपाही इन अपराधियों की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जिनके हाथ निर्दोषों के खून से रंगे हैं या जिनके विचार दुर्भावनापूर्ण साज़िशों से भरे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस दुखद हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा "इन शा अल्लाह"।
मैं शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल हूं और अल्लाह से उनके लिए सब्र और अज्र की दुआ करता हूँ। शहीद, खातून जन्नत और उम्मुल-हुसैन, हज़रत फातिमा ज़हरा के साथ महशूर हों। मैं जख्मियों के जल्द सेहतमंद होने की दुआ करता हूँ।