2 जनवरी 2024 - 09:19
इराक और सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर प्रतिरोधी दलों के ड्रोन हमले

इराकी प्रतिरोध समूह ने आज उत्तरी इराक के अरबील हवाई अड्डे के पास अमेरिकी आतंकी अड्डे और सीरिया में आयल फील्ड पर क़ब्ज़ा जमाए बैठी अमेरिकी सेना के आतंकी ठिकानों पर दो ड्रोन हमलों की खबर दी है।

फिलिस्तीन पर अमेरिका के समर्थन से इस्राईल के वहशियाना हमलों के साथ ही अमेरिकी आतंकी अड्डों के खिलाफ प्रतिरोधी दलों की मुहिम तेज़ हो गयी है।

इराकी प्रतिरोध समूह ने आज उत्तरी इराक के अरबील हवाई अड्डे के पास अमेरिकी आतंकी अड्डे और सीरिया में आयल फील्ड पर क़ब्ज़ा जमाए बैठी अमेरिकी सेना के आतंकी ठिकानों पर दो ड्रोन हमलों की खबर दी है।

इराकी मीडिया ने बताया कि प्रतिरोधी दलों के हमले के बाद अरबील हवाईअड्डे के पास धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ इराकी दलों ने सीरिया के दैरुज़्ज़ोर में अल उम्र आयल फील्ड में मौजूद अमेरिका के आतंकी अड्डों को भी हमलों का निशाना बनाया।