2 जनवरी 2024 - 07:25
यमन का अमेरिका पर पलटवार, लाल सागर में गश्ती जहाज़ को बनाया निशाना

यमनी सेना ने एक बयान में कहा था कि यमनी सेना पर हमले का परिणाम अमेरिकी सेना को भुगतना होगा।

ज़ायोनी अख़बार मआरीव ने लाल सागर में अमेरिकी जहाज़ पर हमले की खबर देते हुए कहा है कि यमनी सेना ने लाल सागर में एक अमेरिकी गश्ती जहाज पर हमला किया है। विवरण के अनुसार, यमनी सेना के हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

इससे पहले मशहूर डेनिश कंपनी मार्स्क के जहाज को लाल सागर से गुजरते वक्त यमनी सेना ने निशाना बनाया था। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने मार्सक पर हमले में भाग लेने वाली चार यमनी नौकाओं पर हमला किया, जिनमें से तीन नष्ट हो गईं, जबकि चौथी सुरक्षित बच गई। अमेरिकी हमले के परिणामस्वरूप यमनी सेना के दस सैनिक शहीद हो गये थे।

घटना के बाद यमनी सेना ने एक बयान में कहा था कि यमनी सेना पर हमले का परिणाम अमेरिकी सेना को भुगतना होगा। याद रहे कि यमनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले के जवाब में लाल सागर में इस्राईल जा रही नौकाओं पर हमले की घोषणा की थी, जिसके बाद इस्राईल ने अपने ईलात बंदरगाह को बंद कर दिया है।