ईरान के रक्षा और सशस्त्र बलों के समर्थन मंत्रालय के प्रवक्ता सरदार रज़ा तलाई नेक ने अल-मायादीन से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सरदार सय्यद रज़ी मूसवी की हत्या का निश्चित रूप से जवाब देगा और ईरान सही समय और उचित स्थान पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि सय्यद रज़ी मूसवी की शहादत पर हमारी प्रतिक्रिया निर्णायक, सक्रिय, प्रभावी और बुद्धिमतापूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि ईरानी सलाहकार, सरदार सय्यद रज़ी मूसवी की शहादत,इस्राईल के आतंकवादी चरित्र और सीरियाई राज्य की संप्रभुता के स्पष्ट उल्लंघन के साथ-साथ असुरक्षा पैदा करने और ज़ायोनी शासन को उकसाने वाली हरकतों को दर्शाती है। निश्चित रूप से, इस अपराध की सज़ा दी जाएगी और अपराधियों को अपने हालिया ऑपरेशन की कीमत की प्रतीक्षा करनी चाहिए।