1 जनवरी 2024 - 05:43
उत्तर कोरिया का ऐलान, ज़रूरत पड़ी तो अमेरिका और सियोल का नामोनिशान मिटा देंगे

सेना के कमांडिंग अधिकारियों के साथ बैठक में किम ने देश के परमाणु हथियारों के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के खातिर ‘सबसे कीमती हथियार’ को हमले के लिए तैयार रखना जरूरी है।

अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीतियों का सामना करने वाले उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गंभीर चेतावनी देते हुए अपनी सेना को साफ़ आदेश दिया है कि ज़रूरत पड़ी तो वह अमेरिका का नामो निशान मिटा दें।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया उसके खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करते हैं तो उनका ‘नामोनिशान मिटा दें।

सेना के कमांडिंग अधिकारियों के साथ बैठक में किम ने देश के परमाणु हथियारों के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के खातिर ‘सबसे कीमती हथियार’ को हमले के लिए तैयार रखना जरूरी है।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, किम ने इस बात पर जोर दिया अगर वे (अमेरिका, दक्षिण कोरिया) उत्तर कोरिया के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करते हैं तो ‘हमारी सेना को बिना हिचकिचाए अपने सभी प्रमुख संसाधनों को जुटाकर उन्हें पूरी तरह से खत्म करने के लिए जवाबी हमला करना चाहिए।