30 दिसंबर 2023 - 09:01
फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के अत्याचार और क्रूरता को खत्म करने का समय आ गया

उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे का जिक्र किया और अपने संदेश के साथ ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों के बाद ग़ज़्ज़ा पट्टी में हुई तबाही की तस्वीरें भी संलग्न कीं।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के वहशियाना हमलों और फिलिस्तीनी जनता के जनसंहार पर प्रतिक्रिया देते हुए क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ इस्राईल की क्रूरता को ख़त्म करने का समय आ गया है।

उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे का जिक्र किया और अपने संदेश के साथ ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों के बाद ग़ज़्ज़ा पट्टी में हुई तबाही की तस्वीरें भी संलग्न कीं।

क्यूबा के राष्ट्रपति ने अपने संदेश में ग़ज़्ज़ा में जारी ज़ायोनी अपराधों को मानवता का अपमान और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने लिखा कि आतंकवादी राज्य इस्राईल ग़ज़्ज़ा में जो नरसंहार कर रहा है वह पूरी मानवता का अपमान है। यह शासन कब तक क्रूर नरसंहारों में लगा रहेगा, उसे कब तक छूट मिलती रहेगी?