30 दिसंबर 2023 - 08:31
सीरिया इराक बॉर्डर पर अमेरिका का आतंकी हमला, 4 शहीद

अल अहद इराक ने इस बारे में खबर देते हुए कहा है कि अमेरिका ने इस हमले में 3 ड्रोन का इस्तेमाल किया जिस में इराक और सीरिया बॉर्डर पर कई गाड़ियों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने सीरिया इराक बॉर्डर पर स्थित अलबु कमाल में हमला करते हुए 4 लोगों की जान ले ली। अल मयादीन की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिका ने पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ोर के निकट अलबु कमाल में हमला करते हुए 4 लोगों को मार डाला।

स्थानीय सूत्रों ने इस हमले के नतीजे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। अल अहद इराक ने इस बारे में खबर देते हुए कहा है कि अमेरिका ने इस हमले में 3 ड्रोन का इस्तेमाल किया जिस में इराक और सीरिया बॉर्डर पर कई गाड़ियों को निशाना बनाया गया। हालाँकि अभी तक इस हमले के बारे में किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।