30 दिसंबर 2023 - 05:58
यमन सेना की अमेरिका और उसके गठबंधन सहयोगियों को चेतावनी

यमन सेना अपने धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के अंतर्गत किसी भी आक्रामकता का सामना और मुकाबला करेगी और इसके लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करने में ज़रा भी संकोच नहीं करेगी।

यमन सेना के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने अमेरिका और उसके तथाकथित नौसैनिक गठबंधन को खबरदार करते हुए कहा कि हम यमन और हमारी जनता के खिलाफ इस्राईल की हिमायत में तनाव बढ़ाने या संघर्ष की आग भड़काने की कोशिश करने वाले अमेरिका और उसके घटक देशों को इस हरकत के गंभीर परिणाम से आगाह कर रहे हैं।

उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि यमन सेना अपने धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के अंतर्गत किसी भी आक्रामकता का सामना और मुकाबला करेगी और इसके लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करने में ज़रा भी संकोच नहीं करेगी।