फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदह ने कहा है कि हमने ज़ायोनी दुश्मन को सदी का सबसे बड़ा झटका दिया है। हमास ने ज़ायोनी दुश्मन के 825 बख्तरबंद वाहन नष्ट करते हुए इस्राईली सेना को भारी पैमाने पर जानी और माली नुकसान पहुँचाया है।
उन्होंने कहा कि अल-अक्सा तूफान और ग़ज़्ज़ा जंग ने ज़ायोनी दुश्मन को पतन और विनाश के रास्ते पर ला खड़ा किया। 83 दिनों की लड़ाई के बाद, आज भी हमारे मुजाहिदीन मैदान में दुश्मन का सामना कर रहे हैं।
हमास के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने लोगों और उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हमारे लोग इस युद्ध से गर्व के साथ बाहर निकलेंगे। आक्रामकता की विफलता का कारण क्षेत्र में हमारे लोगों और मुजाहिदीन की स्थिरता और उनका मैदान में दते रहना है।