29 दिसंबर 2023 - 07:27
नए साल पर इस मुस्लिम देश में होगी सरकारी छुट्टी

मानव संसाधन विभाग (HRD) ने घोषणा की है कि 1 जनवरी, 2024 को शारजाह में सभी सरकारी कार्यालय, इकाइयाँ और संस्थान नए साल के लिए बंद रहेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नए साल के मौके पर लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। शारजाह ने संयुक्त अरब अमीरात में सरकारी क्षेत्र के लिए नए साल की छुट्टियों की घोषणा की है। यानी नए साल पर पूरी तरह सरकारी छुट्टी रहेगी।

मानव संसाधन विभाग (HRD) ने घोषणा की है कि 1 जनवरी, 2024 को शारजाह में सभी सरकारी कार्यालय, इकाइयाँ और संस्थान नए साल के लिए बंद रहेंगे।

पिछले हफ्ते, संघीय सरकार और संयुक्त अरब अमीरात के मानव संसाधन मंत्रालय ने घोषणा की कि 1 जनवरी को सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए छुट्टी होगी। इसका मतलब है कि देश में अधिकांश लोगों के लिए यह सप्ताहांत है।

दुबई अथॉरिटी ने भी अपने सरकारी क्षेत्र के लिए 1 जनवरी 2024 को छुट्टी की घोषणा की है। संयुक्त अरब अमीरात ने 21 दिसंबर को संघीय सरकार के कर्मचारियों के लिए नए साल की छुट्टी की घोषणा की थी।