29 दिसंबर 2023 - 04:43
कतर ने पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा रोकी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को दी गई मौत की सजा को रोक दिया गया है।

क़तर की एक अदालत ने अक्टूबर महीने में ही दुश्मन देश के लिए जासूसी के इलज़ाम में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सज़्ज़ा सुनाई थी।

आज कतर की एक अदालत ने जासूसी के मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को बड़ी राहत दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को दी गई मौत की सजा को रोक दिया गया है।

बता दें कि जासूसी के एक कथित मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत ने अक्तूबर में मौत की सजा दी थी। दोहा स्थित दहरा ग्लोबल के कर्मचारियों, भारतीय नागरिकों को अगस्त 2022 में हिरासत में ले लिया गया था। भारत ने पिछले महीने मौत की सजा के खिलाफ कतर स्थित अपीली अदालत का दरवाजा खटखटाया था।