ज़ायोनी सेना के रिज़र्व बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नेतन्याहू कैबिनेट और ज़ायोनी फौज के दावों के विपरीत अवैध राष्ट्र में आकर बसे यहूदियों को खबरदार करते हुए कहा है कि वह हमास को लेकर फौजी अफसरों और अधिकारियों के बयान पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।
ज़ायोनी सेना की रिजर्व फोर्स के शीर्ष अधिकारी इसहाक बराक ने ज़ायोनी सैन्य अधिकारियों और रक्षा पर्यवेक्षकों के दावों पर विश्वास न करने का आग्रह करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में हमास की सुरंगों को नष्ट करने का कोई तरीका नहीं है।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सेना ने बहुत कम संख्या में हमास के अधिकारियों को निशाना बनाने में सफलता पायी। अब तक, ग़ज़्ज़ा में आमने-सामने की लड़ाई बेहद खतरनाक रही है। हमास अजेय है, ज़ायोनी सेना और अधिकारियों के बयानों पर भरोसा न करें।
जनरल इसहाक बराक ने कहा कि हमास की सुरंगों को नष्ट करने में काफी वक्त लगेगा और इसके लिए अवैध राष्ट्र को काफी कुर्बानियां देनी होंगी। ग़ज़्ज़ा युद्ध में शामिल सैनिकों का कहना है कि हमास को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने से रोकना असंभव है।