28 दिसंबर 2023 - 06:54
इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह का करारा प्रहार, किर्यात शमौना पर रॉकेट बरसाए

हिज़्बुल्लाह लेबनान ने कहा है कि प्रतिरोधी सेनानियों ने रॉकेट, ड्रोन और तोपखाने के हमलों के साथ मक़बूज़ शबआ क्षेत्रों में ज़ायोनी दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।

इस्राईली मीडिया ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर में स्थित किर्यात शमौना पर हिज़्बुल्लाह के लगातार रॉकेट हमलो की सूचना दी है। ज़ायोनी मीडिया के अनुसार, किर्यात शमोना में कम से कम 10 विस्फोट सुने गए।

एक अन्य रिपोर्ट में, हिज़्बुल्लाह लेबनान ने कहा है कि प्रतिरोधी सेनानियों ने रॉकेट, ड्रोन और तोपखाने के हमलों के साथ मक़बूज़ शबआ क्षेत्रों में ज़ायोनी दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।

दूसरी ओर, हिब्रू मीडिया ने इस बात पर जोर दिया कि ज़ायोनी विदेश मंत्री और उत्तर में कई राजदूतों की मौजूदगी के दौरान हिज़बुल्लाह ने रास अल-नकौरा पर रॉकेट दागे।