28 दिसंबर 2023 - 04:54
कुर्दिस्तान में इस्राईल के जासूसी और तकनीकी अड्डों पर इराकी दलों का भीषण हमला

हमने मक़बूज़ा गोलान हाइट्स में स्थित "इलियाड" शहर के दक्षिण में भी ज़ायोनी शासन के एक महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया है।

"इस्लामिक रेसिस्टेंस ऑफ़ इराक" समूह ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के "तकनीकी-जासूसी केंद्र" पर हमले की जानकारी दी है। रेसिस्टेंस ऑफ़ इराक ने अपने बयान में कहा कि ग़ज़्ज़ा के लोगों के समर्थन में और फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की हत्या के जवाब में, हमने अरबील के उत्तर-पूर्व में ज़ायोनी शासन से संबद्ध एक तकनीकी जासूसी केंद्र को निशाना बनाया।

इराकी इस्लामिक प्रतिरोध समूह ने खबर देते हुए कहा कि हमने मक़बूज़ा गोलान हाइट्स में स्थित "इलियाड" शहर के दक्षिण में भी ज़ायोनी शासन के एक महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया है।