28 दिसंबर 2023 - 04:29
अर्दोग़ान और नेतन्याहू ने एक दूसरे को बताया हत्यारा, जमकर बयानबाज़ी

अर्दोग़ान, जो कुर्दों के खिलाफ नरसंहार कर रहे हैं और जिनके पास अपने शासन का विरोध करने वाले पत्रकारों को कैद करने का विश्व रिकॉर्ड है, वह अंतिम व्यक्ति हैं जो हमें नैतिकता का ज्ञान दे सकते हैं।

फिलिस्तीन पर इस्राईल के बर्बर हमलों में अब तक 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस्राईल की वहशियाना कार्रवाई पर इस्लामी देशों की ओर से बयानबाज़ी के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। इस्राईल के साथ राजनैतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध रखने वाले तुर्की ने एक बार फिर अचानक ही इस्राईल के खिलाफ बयानबाज़ी तेज़ कर दी है।

तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना एडोल्फ हिटलर से करते हुए इस्राईल का समर्थन करने के लिए अमेरिका पर भी निशाना साधा। अर्दोग़ान ने कहा कि 20 हजार लोगों की मौत में अमेरिका का भी हाथ है।

ज़ायोनी सैनिकों को ग़ज़्ज़ा के एक स्टेडियम में अर्धनग्न पुरुषों को घेरते हुए दिखाए गए वायरल वीडियो पर अर्दोग़ान ने कहा, 'हमने स्टेडियमों में इस्राईल के नाजी शिविरों को देखा है। यह क्या है? याद है कि वे हिटलर के बारे में कितने अजीब तरीके से बात करते थे? आप हिटलर से अलग कैसे हैं?

वहीँ नेतन्याहू ने ही सीरिया इराक समेत इस्लामी देशों को आग में झोंकने वाले नेतन्याहू पर पलटवार करते हुए कहा की अर्दोग़ान, जो कुर्दों के खिलाफ नरसंहार कर रहे हैं और जिनके पास अपने शासन का विरोध करने वाले पत्रकारों को कैद करने का विश्व रिकॉर्ड है, वह अंतिम व्यक्ति हैं जो हमें नैतिकता का ज्ञान दे सकते हैं। अर्दोग़ान हमास और आईएसआईएस की प्रशंसा करने वाले हैं।