27 दिसंबर 2023 - 04:24
ब्रिक्स में शमिल होंगे 30 और देश,लावरोफ़ ने किया खुलासा

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाले पांच देशों के समूह से कई देशों ने जुड़ने की इच्छा जताई है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने ब्रिक्स की बढ़ती ताक़त का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाले पांच देशों के समूह से कई देशों ने जुड़ने की इच्छा जताई है। इसका कारण यह है कि ब्रिक्स वास्तव में लोकतांत्रिक और पारस्परिक रूप से काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो देश पहले ही हमारे समूह से शामिल हो चुके हैं, उनके अलावा देश देशों ने ब्रिक्स से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है।

जून में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने एक जनवरी, 2024 से अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की थी। सर्गेई लावरोफ ने कहा कि दुनिया के 30 अन्य देश ब्रिक्स के साथ साझेदारी के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अक्तूबर में रूस में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस पर चर्चा की जाएगी।