27 दिसंबर 2023 - 04:12
 दिल्ली में इस्राईल एंबेसी के पास धमाके की सूचना, सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से या आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है।

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया जब इस्राईल एबेंसी के पास धमाके की सूचना मिली। पुलिस को देर तक जांच में धमाके आदि के कोई निशान व सबूत नहीं मिले, पर पुलिस को मौके से दूतावास के नाम लिखा एक पत्र मिला है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए हैं।

धमाके की सूचना इस्राईल एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने दी थी कि उसने 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। सूचना के बाद बाद जिला स्टाफ, स्पेशल सेल, दिल्ली फायर सर्विसेज व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से या आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है।