फिलिस्तीन का बैते लहम शहर हज़रत ईसा मसीह का जन्मस्थान है। जब पूरी दुनिया क्रिसमिस के मौके पर हज़रत ईसा अस का जन्मदिन मना रही होगी इस शहर समेत पूरे फिलिस्तीन में कहीं भी जश्न नहीं मनाया जाएगा।
बेथलहम में चर्च ऑफ द बर्थ ऑफ क्राइस्ट ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन की स्थिति के कारण, इस वर्ष ईसा मसीह के जन्म का उत्सव चर्च के अंदर धार्मिक समारोहों तक ही सीमित रहेगा।
बेथलहम के चर्च ऑफ द नेटिविटी के पादरी ईसा सलजीह ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन में जारी त्रासदी के कारण इस इस साल ईसा मसीह के जन्म पर कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा और जन्मोत्सव चर्च के अंदर धार्मिक समारोहों तक ही सीमित रहेगा।
पिछले हफ्ते ही मक़बूज़ा यरूशलेम के आर्कबिशप अताउल्लाह हाना ने अमीराती चैनल अल-मशहद के साथ एक इंटरव्यू में, ज़ायोनी शासन और उसके सहयोगियों, विशेष रूप से अमेरिका को फिलिस्तीनी बच्चों का हत्यारा बताते हुए कहा था कि इस साल यरुशलम और पूरे फिलिस्तीन के चर्चों में भी क्रिसमस नहीं मनाया जाएगा।