संयुक्त राष्ट्र ने ग़ज़्ज़ा के गंभीर हालात के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि युद्ध के परिणामस्वरूप ग़ज़्ज़ा में 570,000 से अधिक लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र और कुछ अन्य संगठनों द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा के पांच लाख से अधिक लोग - यानी इस क्षेत्र की आबादी का एक चौथाई भाग - इस क्षेत्र में अपर्याप्त भोजन के कारण मौत का सामना कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट में ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के 10 सप्ताह से अधिक के सैन्य हमले के परिणामों की जांच करते हुए कहा गया है कि इस क्षेत्र की आबादी की भूख ने हाल के वर्षों में अफगानिस्तान और यमन में अकाल की स्थिति को पीछे छोड़ दिया है।