ग़ज़्ज़ा में पिछले 77 दिनों से इस्राईल की बमबारी और आम फिलिस्तीनियों के क़त्ले आम के बीच एक नाम और चर्चा का विषय बना हुआ था और वह था इस्राईल की बहुचर्चित गोलान ब्रिगेड। लेकिन ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की निरंतर नाकामियों के बाद अब गोलान ब्रिगेड भी भारी जानी माली नुकसान उठाने के बाद ग़ज़्ज़ा से वापस पलट रही है।
मक़बूज़ा फिलिस्तीन के मीडिया ने खबर देते हुए कहा है कि ग़ज़्ज़ा में 60 दिनों के युद्ध के बाद गोलान ब्रिगेड इस पट्टी से हट गई। इस अवधि के दौरान इस ब्रिगेड को भारी नुकसान हुआ।
ज़ायोनी शासन के चैनल 13 ने ज़ायोनी सेना की गोलान ब्रिगेड की ग़ज़्ज़ा से वापसी का दावा करते हुए कहा है कि इस ब्रिगेड के सैनिकों ने अपने रैंकों को संगठित और फिर से ताक़त जुटाने के लिए ग़ज़्ज़ा का मैदान छोड़ दिया।