अल मयादीन ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमलों की खबर देते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह के जवाबी हमलों से पूरे इस्राईल में खतरों के साइरन गूंजने लगे। ज़ायोनी सूत्रों ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान से मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन के उत्तर में अल जलील पर डॉन हमलों के बाद ख़तरे के साइरन बज रहे हैं। ज़ायोनी मीडिया ने बताया है कि ड्रोन हमले के बाद ज़ायोनी बस्तियों में रहने वालों को पनाहगाहों में जाने और वहीं रहने का आदेश दिया गया है।
दूसरी ओर, ज़ायोनी तोपखाने ने यारुन शहर के उपनगरों पर बमबारी की, जबकि ज़ायोनी ड्रोन ने नुकरा और इलमुश्शाब के कई क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। उधर, हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा है कि उसने भारी हथियारों से ज़ायोनी सेना के अल-मतला केंद्र को निशाना बनाया है।