20 दिसंबर 2023 - 05:56
इस्राईल ने हमास से लगाई गुहार, हमास ने किया इंकार

फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) के एक नेता ओसामा हमदान ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली के किसी भी समझौते से पहले युद्ध रुकना चाहिए।


ग़ज़्ज़ा पर वहशियाना बमबारी करते हुए 20 हज़ार से अधिक बेगुनाह लोगो की जान लेने वाला इस्राईल अभी तक अपने किसी भी मक़सद में कामयाब नहीं हुआ। कुछ बंदी जज़ायोनि आज़ाद भी हुए तो वह भी जब तब हमास ने युद्ध विराम के तहत इस्राईल के कुछ क़ैदी आज़ाद किए। कुछ दिनों तक दोनों के बीच संघर्ष विराम चला और इस दौरान कैदियों की अदला-बदली हुई। हालाँकि इसके बाद हमास ने कई बार इस्राईल से संघर्ष विराम को जारी रखने की बात कही लेकिन इस्राईल ने मना कर दिया और ग़ज़्ज़ा पर वहशियाना बमबारी जारी रखी।

लेकिन अब इस्राईल ने हमास से कैदियों के अदला-बदली को लेकर संघर्ष विराम फिर से लागू करने की अपील की है। ज़ायोनी शासन के प्रमुख इसहाक हर्ज़ोग ने दावा किया: इस्राईल एक नया मानवीय युद्धविराम लागू करने और बंधकों की रिहाई के बदले में अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

इससे पहले, ज़ायोनी शासन के चैनल 12 ने बताया था कि क़ैदियों की आज़ादी के संबंध में महत्वपूर्ण, गंभीर और गहरी बातचीत चल रही है, लेकिन कोई समझौता होता नज़र नहीं आ रहा है। फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) के एक नेता ओसामा हमदान ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली के किसी भी समझौते से पहले युद्ध रुकना चाहिए।