20 दिसंबर 2023 - 04:39
मलेशिया ने दिया इस्राईल को झटका, ज़ायोनी जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किए

मलेशिया सरकार ने ज़ायोनी शिपिंग कंपनी "ज़िम" के जहाजों को अपने सभी बंदरगाहों में डॉकिंग से रोकने का फैसला किया है।


इस्राईल की ओर से फिलिस्तीनी लोगों के नरसंहार से नाराज़ मलेशिया ने इस्राईल के लिए अपने पोर्ट के दरवाज़े बंद करने का निर्णय लिया है।

फ़ार्स इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया सरकार ने ज़ायोनी शिपिंग कंपनी "ज़िम" के जहाजों को अपने सभी बंदरगाहों में डॉकिंग से रोकने का फैसला किया है।