भारतीय संसंद की सुरक्ष में सेंध के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे विपक्ष पर कार्रवाई करते हुए अब तक 141 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। संसद की सुरक्षा में चूक मामले में विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा किया। संसद की सुरक्षा में सेंध पर चर्चा कराने और सरकार से बयान की मांग पर नारेबाजी और तख्तियां दिखा रहे लोकसभा और राज्यसभा के 78 विपक्षी सांसदों को एक दिन में ही सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार को भी 41 सांसद सस्पेंड किए गए।
इस सत्र में दोनों सदनों में अब तक विपक्ष के कुल 141 सदस्यों को सस्पेंड किया जा चुका है। संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा।