मिस्र में पूर्व सेना प्रमुख और बहुचर्चित क्रांति के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटाने वाले फ़ील्ड मार्शल फ़तल अल सीसी लगातार तीसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं।
सीसी ने एकतरफा चुनाव में 89 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किये। अल-सिसी नौ साल से मिस्र के राष्ट्रपति हैं। अब अगले छह साल के लिए एक बार फिर राष्ट्रपति पद संभालेंगे। मिस्र के चुनाव अधिकारियों ने अल सिसी की जीत की घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने एकतरफा मुकाबले में चुनाव जीता है। अल-सीसी को कुल पड़े मतों में से 89 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं।
अल-सिसी मिस्र के आर्मी चीफ भी रह चुके हैं। 69 साल के अल-सिसी सेना प्रमुख के तौर पर 2013 में मोहम्मद मुर्सी की सत्ता को उखाड़ने के बाद 2014 में पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति बने थे।