इस्राईल की सुरक्षा और सैन्य समर्थन के लिए अमेरिका ने एक बार फिर खुल कर मोर्चा संभाल लिया है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने आधिकारिक तौर पर लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों के मार्ग को सुरक्षित करने के कथित उद्देश्य से एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन के गठन की घोषणा की है।
अमेरिकी युद्ध मंत्री के एलान के मुताबिक इस गठबंधन में बहरैन, इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेशेल्स और स्पेन जैसे देश मौजूद रहेंगे, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उपरोक्त गठबंधन में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नहीं हैं।
अमेरिकी युद्ध मंत्री ग़ज़्ज़ा पट्टी में मानवता के खिलाफ अपराध जारी रखने के लिए ज़ायोनी शासन को अपने देश के व्यापक और असीमित समर्थन की पुष्टि करने के उद्देश्य से मक़बूज़ा फिलिस्तीन के दौरे पर पहुंचे हुए हैं।