19 दिसंबर 2023 - 04:59
चीन में भीषण ज़लज़ला, सैंकड़ों की मौत, बड़ी संख्या में घायल

भूकंप से जिशिशान क्षेत्र में 6,381 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अब तक 32 झटके दर्ज किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने भूकंप प्रभावित इलाकों में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है।

चीन में आए विनाशकारी ज़लज़ले ने इस देश को हिला कर रख दिया है। बड़ी संख्या में जानी माली नुकसान की खबर आ रही है। शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, गांसु में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस प्रांत में 116 लोग मारे गए और 500 घायल हुए हैं। साथ ही किंघई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने भी घोषणा की कि इस प्रांत के हैडोंग शहर में भूकंप से 9 लोगों की मौत हो गई और 124 घायल हो गए। गांसु प्रांत में कम से कम 105 लोग मारे गए और लगभग 400 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस भूकंप से काफी नुकसान हुआ। कई घर मलबे का ढेर बन गए लोगों में दहशत है। इस भूकंप के कारण कुछ इमारतें नष्ट हो गईं, कुछ में दरारें आ गईं। पानी, बिजली, परिवहन और दूरसंचार जैसे बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान हुआ।

 भूकंप से जिशिशान क्षेत्र में 6,381 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अब तक 32 झटके दर्ज किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने भूकंप प्रभावित इलाकों में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है।