फिलिस्तीन और विशेष रूप से ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के बर्बर हमले जारी हैं जिसमे अब तक हज़ारों बेगुनाह लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए हैं।
ग़ज़्ज़ा के आधिकारिक मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर क्रूर ज़ायोनी हमलों में शहीदों की संख्या 18,800 से अधिक हो गई है। जिनमें 8,000 बच्चे और 6,200 महिलाएं शामिल हैं। इन हमलों में 51 हजार लोग घायल हुए और डेढ़ लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक ज़ायोनी हमलों के कारण 7,500 से ज़्यादा लोग लापता हैं, जिनमें से 70% बच्चे और महिलाएं हैं।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ायोनी सेना ने 7 अक्टूबर को अपने हमले शुरू करने के बाद से अकेले ग़ज़्ज़ा में 1,680 नरसंहार किए गए हैं
जिसमें 300 चिकित्सा कर्मी, 32 नागरिक सुरक्षा कर्मी और 89 पत्रकार शहीद हुए हैं।