15 दिसंबर 2023 - 08:52
ईरान, सीस्तान पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, कई पुलिसकर्मियों की मौत

ईरान के सिस्‍तान-वा- बलूचिस्‍तान प्रांत में शुक्रवार को एक पुलिस मुख्‍यालय पर हुए भीषण हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

पाकिस्‍तानी सेना और चीनी नागरिकों पर हमले करने वाले बलूच विद्रोही अब ईरान के लिए भी बड़े संकट का सबब बन गए हैं। ईरान के सिस्‍तान-वा- बलूचिस्‍तान प्रांत में शुक्रवार को एक पुलिस मुख्‍यालय पर हुए भीषण हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। यही नहीं कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

ईरान की मीडिया ने इस हमले की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ आतंकी गुट जैश अल-अदल के सदस्‍य भी इस कार्रवाई के दौरान मारे गए हैं। सुन्नी बहुल सीस्तान प्रान्त में बड़े पैमाने पर ड्रग्‍स तस्‍कर भी ईरानी सेना के विरुद्ध ऐसी हिंसक हरकतें करते रहे हैं।