15 दिसंबर 2023 - 05:06
ग़ज़्ज़ा और यूक्रेन की तुलना बेमानी, लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेगा अभियान

ज़ायोनी नाकाबंदी में घिरे ग़ज़्ज़ा को खंडहर बना दिया गया है। ज़ायोनी बमबारी में अब तक 18,600 से अधिक लोगों को मार डाला गया जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ग़ज़्ज़ा और यूक्रेन की तुलना को बेमानी बताते हुए कहा कि दुनिया देख सकती है कि ग़ज़्ज़ा में क्या चल रहा है यूक्रेन में तो ऐसा कुछ नहीं है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी की स्थिति को बड़े पैमाने की तबाही बताया। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना यूक्रेन संघर्ष से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यहां और दुनिया भर में हर कोई विशेष सैन्य अभियान और ग़ज़्ज़ा में क्या हो रहा है देख सकता है और अंतर महसूस कर सकता है। लेकिन यूक्रेन में ऐसा कुछ नहीं है।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के वहशी हमलों को लगभग तीन महीने हो रहे हैं। ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ज़ायोनी नाकाबंदी में घिरे ग़ज़्ज़ा को खंडहर बना दिया गया है। ज़ायोनी बमबारी में अब तक 18,600 से अधिक लोगों को मार डाला गया जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट के बारे में बात करते हुए कहा कि जब तक हमारे लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते तब तक यूक्रेन में शांति नहीं आने वाली और हमारा अभियान जारी रहेगा।