14 दिसंबर 2023 - 07:56
इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह का पलटवार, कई आतंकी अड्डे तबाह

ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के क्रूर अपराधों और फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के बाद, हिज़्बुल्लाह ने अवैध राष्ट्र के उत्तरी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों की वजह से इन क्षेत्रों में रहने वाले ज़ायोनी दहशत का शिकार हैं और लाखों अप्रवासी मक़बूजा फिलिस्तीन छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं।

ग़ज़्ज़ा पर वहशियाना बमबारी कर रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर में कई ज़ायोनी ठिकानों को निशाना बनाया।

अल-मयादीन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जवानो ने ज़राअत, हदब यारून और पश्चिमी में राहिब और अल जलील के ख़रबा माएर के क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन की तोपखाने को निशाना बनाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने ज़ायोनी सैन्य अड्डे जल-उल-अल्लाम के आसपास ज़ायोनी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान पर सीधे हमला किया, जिससे ज़ायोनी सैनिकों को भारी जानी और माली नुक़सान हुआ है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, हिज़बुल्लाह ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन के शबआ और कफ़र शूबा इलाकों में इस्राईली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है।

हालिया दिनों में ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के क्रूर अपराधों और इस शहर में बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के बाद, हिज़्बुल्लाह ने अवैध राष्ट्र के उत्तरी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों की वजह से इन क्षेत्रों की कॉलोनियों में रहने वाले ज़ायोनी दहशत का शिकार हैं और लाखों अप्रवासी मक़बूजा फिलिस्तीन छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं।